Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति के खिलाफ केस


आलमबाग। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के नारायणपुरी के हरिओम नगर की रहने वाली पीड़िता ने पति पर गाली गलौज, मारपीट करने समेत दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा स्थानीय थाने में शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस पति के खिलाफ कार्यवाही में जुटी है ।कृष्णानगर क्षेत्र के अलीनगर सुनहरा के नारायण पुरी स्थित हरिओम नगर में रहने वाली पीड़िता रामरती यादव पत्नी महेश यादव के अनुसार उसका पति मायके से कम दहेज लाने की बात कह आए दिन उसके संग गाली-गलौज कर मारपीट करता है और मायके से और दहेज लाने की मांग करता है । पीड़िता के इंकार पति महेश उसके चरित्र पर लांछन लगाता है । पीड़िता का आरोप है कि पति बच्चों सहित उसे खाना-खर्चा भी नहीं देता है । रोज-रोज की लड़ाई, गालीगौज और मारपीट से क्षुब्ध पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में लिखित तहरीर दी । पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |