लखनऊ: कंपनी से लाखों रुपए गबन करने वाला कैशियर गिरफ्तार
September 05, 2026
लखनऊ । आलमबाग थाना क्षेत्र में एक कंपनी में कार्यरत कैशियर लाखों रुपए का गबन कर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने शुक्रवार को उसके पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया है।आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आलमबाग के आदर्श नगर में श्रेया ऑटो वर्ल्ड कंपनी संचालित है जिसके डायरेक्टर गगन दीप सिंह नरूला है। कंपनी में जनपद सीतापुर,महोली ग्राम कुसैला का रहने वाला आरोपित आकाश श्रीवास्तव पुत्र विनय श्रीवास्तव कैशियर पद पर कार्यरत था। आरोपित ने बीते वर्ष 2025 में पांच माह में के कंपनी के खाते में हेराफेरी कर रुपयों को कंपनी के बैंक खाते में जमा कराने के नाम पर कुल 63,72,463 रुपए गबन कर फरार हो गया था। जिसकी जानकारी होने पर कंपनी के डायरेक्ट ने आलमबाग थाने में कैशियर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था उक्त मुकदमे में आरोपित शुक्रवार को उसके गृह जनपद सीतापुर घर गिरफ्तार किया गया है। कैशियर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
