Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: दुकान की एसी का तांबे का पाइप चोरी, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार स्थित कपड़े की दुकान में लगे एसी का पाइप चोरी हो गया । मामले की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने मामले की लिखित तहरीर स्थानीय थाने में दी । पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।आशियाना के सेक्टर-एम निवासी सौरभ शर्मा का बंगला बाजार में यूनिक कलेक्शन के नाम से कपड़े की हैं । पीड़ित के अनुसार बीते बुधवार भोर पहर करीब 3 बजे उनकी दुकान में लगे एसी के आउटडोर में लगा तांबे का पाइप चोरी हो गया । गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर एसी नहीं चला तो उन्होंने बाहर लगे आउटर यूनिट को चेक किया, जहां तांबे का पाइप कटा हुआ मिला । इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो सीसीटीवी फुटेज में चोर की करतूत कैद मिली। फुटेज के आधार पर पीड़ित ने आशियाना थाने में लिखित तहरीर दी । पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |