Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: मोहसिन रजा बने उ० प्र०अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ! अमन पसंद सेवा समिति ने मनाया जश्न


गुरसहायगंज/कन्नौज। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर मोहसिन रजा को उ०प्र० अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपते हुये  रजा पर विश्वास जताया है। जिससे पूरे प्रदेश के मुस्लिम समाज मे हर्ष की लहर दौड़ गई है । नगर की अमन पसंद सेवा समिति के तत्वाधान मे नगर के जीटी रोड चैराहा स्थित कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शाह आलम सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री  मोहसिन रजा द्वारा सौंपे गये लक्ष्य के मुताबिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर उनकी साख को मजबूत करने का काम करेंगे । उन्होंने कहा प्रदेश व केन्द्र सरकार अल्पसंख्यक समुदाय पर विशेष ध्यान दे रही है। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शाह आलम सिद्दीकी ने फोन पर वार्ता करके अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा को बधाई दी । आयोग के अध्यक्ष ने शाह आलम सिद्दीकी को अल्पसंख्यक समुदाय औद्योगिक एवं शैक्षिक क्षेत्र से जोड़कर अल्पसंख्यक समुदाय को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने समिति के अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया एवं एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इज़हार किया । इस अवसर पर दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |