Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहाबाद: सपा नेता राही के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में उमड़ा जनसैलाब


शाहाबाद। महान समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामास्वामी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को शाहबाद स्थित वेलकम मैरिज हॉल में श्समाज जोड़ोश् कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम राही के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता राधेश्याम राही ने समाज की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हमारे समाज को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के बेकसूर लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व हमारे समाज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां कर मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

राही ने जोर देकर कहा कि इन विकट परिस्थितियों से निपटने का एकमात्र रास्ता एकजुटता है। समाज के सभी वर्गों और लोगों को अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए एक मंच पर आना होगा।

कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक चेतना पर बात करते हुए राधेश्याम राही ने लोगों का आह्वान किया कि वे ऐसे नेता का चयन करें जो केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहे।

संबोधन के अंत में महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेरियार रामास्वामी, मान्यवर कांशीराम और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान विचारकों ने समाज को हमेशा शिक्षा और सत्ता प्राप्त करने का मार्ग दिखाया है। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा और राजनीतिक रूप से जागरूक होकर सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित नहीं करेगा, तब तक पूर्ण विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में समाज सुधार के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |