पीलीभीत: धान खरीद से पहले मंडी की बदहाली दूर कराने की मांग, अन्नदाता किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
September 02, 2026
पूरनपुर। धान खरीद सीजन शुरू होने से पहले पूरनपुर मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग को लेकर अन्नदाता किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है संगठन ने मंडी में जलभराव, सफाई, बिजली, पेयजल समेत किसानों से जुड़ी कई समस्याओं को उठाते हुए समय रहते समाधान कराने की मांग की है प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से धान का सीजन शुरू होने वाला है बरसात को देखते हुए मंडी की बंद नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था पहले से दुरुस्त कराना जरूरी है मंडी परिसर में जगह-जगह गंदगी और घास खड़ी होने के साथ कई हैंडपंप खराब पड़े हैं इन्हें ठीक कराने की मांग की गई है ज्ञापन में रात के समय मंडी में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने, बंद पड़े आरओ को चालू कराने और जर्जर किसान भवन का पुनर्निर्माण कराने की मांग भी की गई यूनियन ने मंडी के धर्मकांटे में खराब पड़े उपकरणों को ठीक कराने की मांग करते हुए कहा कि तौल में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए किसान नेताओं ने मंडी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर भी जोर दिया साथ ही विभिन्न बी-पैक्स और सहकारी समितियों को पूरनपुर मंडी एवं गुड़ मंडी में संचालित कराने की मांग की, ताकि किसानों का धान सुचारू रूप से तौला जा सके यूनियन ने जिलाधिकारी से सभी बिंदुओं का संज्ञान लेकर धान खरीद शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की हैं।
