Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: शारदा में 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से प्रशासन अलर्ट, बाढ़ चैकियों का औचक निरीक्षण


पूरनपुर। शारदा नदी में करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है नायब तहसीलदार सौरभ दीप की मौजूदगी में राजस्व टीम ने नदी के जलस्तर, कटान और संवेदनशील गांवों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया बाढ़ चैकियों पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए प्रशासनिक टीम ने राणा प्रताप नगर, शास्त्री नगर, टिब्बा, हजारा, अयोध्या नगर बाढ़ चैकी, लाल बहादुर शास्त्री नगर स्थित बाढ़ शरणालय समेत मोरनिया और गांधीनगर की बाढ़ चैकियों का स्थलीय निरीक्षण किया अधिकारियों ने नदी के जलस्तर और कटान की स्थिति देखी तथा संभावित बाढ़ को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की सेहत पर भी प्रशासन नजर रख रहा है मवेशियों में किसी तरह की बीमारी सामने आने पर तत्काल तहसील और जिला प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं वहीं, लोगों को दवाओं की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है हजारा, टिब्बा और शास्त्री नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पके हुए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राहत और बचाव व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक महेश पाल, लेखपाल आशीष निषाद, श्याम मौर्य, प्रद्युम्न पांडे और रामेश्वर चैहान समेत अन्य प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |