Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: गैस एजेंसियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ी उपभोक्ताओं की मुश्किलें, बहाली और होम डिलीवरी की मांग


पूरनपुर। गैस एजेंसियों पर कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी का मुद्दा अब किसान संगठन ने उठाया है अन्नदाता किसान यूनियन ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजकर शेरपुर रोड स्थित नफीस इंडेन गैस सर्विस और रूरिया सलेमपुर स्थित राज इंडेन गैस सर्विस की सेवाएं बहाल कराने समेत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की है संगठन के प्रदेश महामंत्री बलजिंदर सिंह ने ज्ञापन में कहा कि दोनों एजेंसियों के खिलाफ कुछ समय पहले उपभोक्ताओं से सिलेंडर वितरण में मनमानी के आरोपों को लेकर कार्रवाई की गई थी इसके बाद ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं उपभोक्ताओं को दूसरी एजेंसियों से सिलेंडर लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है इससे सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है किसान यूनियन ने गैस की होम डिलीवरी दोबारा शुरू कराने और बुकिंग के अगले दिन ही सिलेंडर घर पहुंचाने की मांग की ज्ञापन में कहा गया कि उपभोक्ताओं को वाउचर के लिए अलग स्थान पर न जाना पड़े गैस गोदाम पर ही वाउचर उपलब्ध कराया जाए, ताकि वहीं से उपभोक्ता सिलेंडर प्राप्त कर सकें एजेंसियों की अलग दुकानों पर केवल उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने की व्यवस्था की जाए संगठन ने गैस की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाने, गैस लेते समय ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने और रात के समय होने वाली कथित कालाबाजारी व लंबी कतारों पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही एक्सपायरी तिथि वाले सिलेंडरों को वितरण से रोकने की मांग की गई, ताकि किसी हादसे की आशंका न रहे ज्ञापन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दोबारा सिलेंडर भरवाने की निर्धारित 45 दिन की अवधि को घटाकर 25 दिन करने की मांग भी की गई संगठन का कहना है कि कई परिवारों में सिलेंडर निर्धारित अवधि से पहले ही खत्म हो जाता है सूत्रों के मुताबिक संबंधित गैस एजेंसी पर 30 लाख रुपये से अधिक का बकाया होने की बात सामने आई है इसी के बाद इंडियन ऑयल के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई किए जाने की चर्चा है हालांकि बकाये और कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है यूनियन ने प्रशासन से पूरे मामले का समाधान कर उपभोक्ताओं को नियमित और सुचारू गैस आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |