Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: शिवरतनगंज पुलिस ने खोली चोरी की गुत्थी, दो गिरफ्तार


सिंहपुर/अमेठी। थाना शिवरतनगंज पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 2790 रुपये, दो गैस सिलेंडर, दो पंखे, घरेलू उपयोग के पीतल-जस्ता के बर्तन और सिगरेट के दो पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर चोरी करने की बात स्वीकार की है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में शिवरतनगंज पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रमोद यादव (22) और सुभाष यादव (25), निवासी पूरे माधव सिंह मजरे सतगंवा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उन्होंने अपने साथी चन्दन पासी के साथ गांव के ही एक घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, भगौना, परात, थाली और पंखे चोरी किए थे। इसके अलावा बेनीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलेंडर व राशन तथा भुलइया तिराहे के पास किराने की दुकान से सिगरेट और नकदी चोरी करने की बात भी सामने आई। इन वारदातों के संबंध में थाना शिवरतनगंज में तीन मुकदमे दर्ज थे। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुभाष यादव का वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |