Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल, एक ही रात चार दुकानों के टूटे ताले


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के ’’मिश्रौली माफी स्थित मां कालिका धाम रेलवे स्टेशन के सामने’’ का है, जहां वीरवार देर रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके ताले तोड़ दिए। एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटने से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने साइकिल की दुकान, कपड़े की दुकान, नाई की दुकान समेत अन्य दुकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकानदारों के मुताबिक चोर दुकानों में रखा कीमती सामान व नकदी समेत लाखों रुपये का माल समेटकर मौके से फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों ने जब टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिश्रौली माफी क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस आज तक कई मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद चोरों पर प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की ’’लिखित शिकायत पुलिस को दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद काफी समय तक संग्रामपुर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे पीड़ितों में और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस वारदात का कितनी जल्दी खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर पाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |