Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जैकी श्रॉफ ने प्यारेलाल और शक्ति कपूर को दी जन्मदिन की बधाई


बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल और जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. जैकी ने सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों की तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए बेहद प्यारा मैसेज लिखा. उन्होंने संगीतकार प्यारे लाल के लिए जहां सम्मान जताया, वहीं शक्ति कपूर के लिए खुशियों से भरी जिंदगी की कामना की.

जैकी श्रॉफ ने सबसे पहले मशहूर संगीतकार प्यारे लाल को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने प्यारे लाल की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह वायलिन बजाते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ जैकी ने लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में फिल्म 'शोर' का मशहूर गाना 'एक प्यार का नगमा है' भी जोड़ा. यह गाना लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल की जोड़ी के सबसे यादगार गानों में शामिल है. तस्वीर के साथ जैकी ने लिखा, 'मेरे मन में प्यारेलाल के लिए हमेशा सम्मान रहेगा.''

प्यारेलाल का जन्म 3 सितंबर 1940 को हुआ था. वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर संगीतकारों में गिने जाते हैं. उनका नाम खास तौर पर लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल की जोड़ी की वजह से जाना जाता है. प्यारे लाल ने लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर के साथ मिलकर इस जोड़ी को बनाया था. दोनों ने लंबे समय तक साथ काम किया और हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए.

लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल की जोड़ी ने कई बड़ी फिल्मों के लिए संगीत दिया. 'शोर' का 'एक प्यार का नगमा है', 'सरगम' का 'ढपली वाले ढपली बजा', 'सत्यम शिवम सुंदरम' का टाइटल सॉन्ग, 'कर्ज' का 'ओम शांति ओम' और 'अमर अकबर एंथनी' का 'पर्दा है पर्दा' आज भी लोगों की जुबान पर हैं. इसके अलावा 'क्रांति' का 'जिंदगी की ना टूटे लड़ी', 'एक दूजे के लिए' का 'तेरे मेरे बीच में', 'राम लखन' का 'माय नेम इज लखन' और 'तेजाब' का 'सो गया ये जहां' भी इस जोड़ी के बेहद लोकप्रिय गानों में शामिल हैं.

प्यारे लाल के योगदान को देखते हुए उन्हें साल 2024 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया. संगीत की दुनिया में उनके लंबे योगदान को देखते हुए यह सम्मान उनके लिए बेहद खास रहा.

इसके बाद जैकी श्रॉफ ने अभिनेता शक्ति कपूर को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने शक्ति कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ब्लैक सूट में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं. जैकी ने तस्वीर के साथ लिखा, 'आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियां बनी रहें.'

शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने चार दशक से ज्यादा समय तक फिल्मों में काम किया है. उनके करियर की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने एक ही तरह के किरदारों में खुद को सीमित नहीं रखा.

उन्होंने विलेन की भूमिका भी निभाई और कॉमेडी किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया. 'अंदाज अपना अपना', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में शक्ति कपूर ने अपनी कॉमेडी से अलग पहचान बनाई. वहीं उनके निगेटिव किरदारों ने भी उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |