Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बेसिक शिक्षक ही हमारे जीवन के सही अर्थों में मार्गदर्शक है - धीरज ओझा


प्रतापगढ़। सम्मानित शिक्षकों, माता-पिता हमें जन्म देते हैं और हमारा पालन-पोषण करते हैं। लेकिन शिक्षक हमें जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। शिक्षक सिर्फ किताबों के पाठ नहीं पढ़ाते। वे हमें यह भी सिखाते हैं कि मुश्किल समय में कैसे आगे बढ़ना है, सही और गलत में अंतर कैसे समझना है और अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाना है। यह विचार रानीगंज क्षेत्र के पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने पैतृक गाँव बभनमई में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में ब्यक्त किया। 

बाबा बेलखरनाथ धाम के शिक्षक डा०विनोद त्रिपाठी ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  जब हम किसी सवाल का जवाब नहीं जानते, शिक्षक हमें जवाब तक पहुंचने का रास्ता बताते हैं। जब हम असफल होते हैं, शिक्षक हमें दोबारा कोशिश करने का हौसला देते हैं। और जब हम सफल होते हैं, तो हमारी सफलता के पीछे उनकी मेहनत भी शामिल होती है। 

भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डा०सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस - शिक्षक दिवस के मौके पर बेसिक शिक्षकों का रानीगंज क्षेत्र के ग्राम बभनमई में शिक्षको को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा जी  ने 201 शिक्षकों को अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र और डायरी पेन आदि भेंटकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षकों में बाबा बेलखरनाथ धाम के डा०विनोद त्रिपाठी, शिवगढ से सुशील द्विवेदी, अशोक राय, जेपी पाण्डेय, सदर से विनय कुमार सिंह, गौरा से आशुतोष शुक्ल, विनोद शर्मा और प्रदीप श्रीवास्तव आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |