प्रतापगढ़। जिले में दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा प्रदेश के 26000 लगभग बंद किए गए प्राथमिक तथा जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों के विरोध में विद्यालय परिसर के बाहर प्रतापगढ़ जनपद के सातों विधानसभा के अन्तर्गत पीडीए पाठशाला आयोजित किया गया। इसी क्रम में सदर विधानसभा के महुली माधवगंज में पीडीए की पाठशाला बंद स्कूल के निकट लगाई गयी।
कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, किताब एवं पेंसिल सहित अन्य सामग्री वितरण की गयी।
सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत के महान शिक्षाविद दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलाते, बल्कि वह विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव सर्वोपर रही है। आइये इस शिक्षक दिवस पर हम शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लें।
और कहा आज भाजपा सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को बंद किया जा रहा है बच्चों का भविष्य बर्बाद करने में भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। बढ़ती महंगाई में प्राइवेट स्कूलों के फीस भरपाना मिडिल परिवार एवं गरीब परिवार के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी का नारा था दवा-पढ़ाई मुफ्त मिलेगी, रोटी-कपड़ा सस्ती होगी। श्रद्धेय नेताजी के सपने को साकार करते हुए अपने मुख्यमंत्री काल में अखिलेश यादव जी ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा गया, कन्या विद्याधन की योजना के तहत छात्राओं को 20000 से 30000 रूपए दिए गए, छात्राओं को साइकिल बांटी गई। इस योजना को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। 2027 में सपा सरकार बनी तो पुरानी सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा एवं हर गरीब बस्ती में स्कूल खोले जाएंगे।
इस अवसर पर रानीगंज विधायक डॉ. आर के वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, शहरे आलम, वासिक खान, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मनीष पाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ, राम बहादुर पटेल, निसार अहमद, अश्वनी सोनी, शांति सिंह, अजय प्रताप यादव, उत्तम सिंह, सुरेश यादव, जगदीश यादव, सुरेश जायसवाल, अनूप यादव, कुन्दन यादव, विक्रांत सरोज, रमेश यादव, पारसनाथ यादव, उदय वर्मा, तबारक हुसैन, शफात अहमद, असलम खान, सचिन शर्मा, मुस्तफा जाफरी, राजेश गौड़, जावेद अख्तर, शेरबहादुर यादव, विजय पाल,विनीत यादव, अहमद अली, आरके भीम रामधन यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
