प्रतापगढः सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता
September 05, 2026
प्रतापगढ़। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु वाटिकाध्मन्दिर चिलबिला पूर्वी प्रतापगढ़ यूपी में आज राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आयोजन की प्रमुख प्रीति सिंह रही उनके सहयोग में काजल शिल्पकार , ज्योति पाल ,आँचल दुबे आदि रही।श्री कृष्ण और राधा के रूप में अपने बच्चों को सजाकर माताएं जब नगर के विभिन्न मार्गों से आना प्रारंभ किया तो चिलबिला का माहौल भक्तिमय हो गया।विद्यालय में भैया बहिनों के राधाकृष्ण के रूप में आने से विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या विभा शुक्ला ने श्रद्धापूर्वक बच्चो का स्वागत किया।कार्यक्रम में कुल 52 बच्चो ने सहभाग किया।कृष्ण रूप सज्जा के निर्णायक के रूप में समाज की मातृ शक्तियां रीना जायसवाल ,रेनू गुप्ता रही।निर्णायकों के निर्णय में कृष्ण के रूप में शाम्भवी शिल्पकार प्रथम रामेन्द्र द्वितीय तथा प्रत्यूष तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार राधा रूप में निहारिका शर्मा प्रथम माही उमरवैश्य द्वितीय तथा दीप्ति मौर्य तृतीय स्थान पर रही।विभिन्न झांकियों में वासुदेव का यमुना पार करना कृष्ण के चूड़ियार बनने की झांकी सुदामा का पाद प्रक्षालन ,गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाते हुए कृष्ण ,माता यशोदा द्वारा माखन निकालना और कृष्ण जी का माखन खाना ,चक्र सुदर्शनधारी कृष्ण दही हांडी आदि झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या विभा शुक्ला ने कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व को बताते हुए आज के परिवेश में अपने बच्चो में राधा कृष्ण की छवि को देखना , बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सुसज्जित करना , विद्यालय आकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करना इससे भारतीय संस्कृति सभ्यताओं अपनी प्राचीन परंपराओं मान बिन्दुओ के प्रति श्रद्धा निर्मित होती है तथा भविष्य के भारत की आधारशिला रखी जाती है क्यों कि आज का कल का भविष्य है। विद्यालय के प्रबंधक मुरारी लाल ने सभी माताओं को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयास को सराहा तथा छोटे छोटे नन्हे नन्हे कृष्ण को देखकर भावुक हो गये।आभार ज्ञापन के साथ कल्याण मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन्ह से कार्यक्रम समाप्त हुआ।
