शुकुलबाजार: राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
September 03, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व से पूर्व विद्यालय परिसर में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई। कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों को जीवंत किया। प्रधानाचार्य विजय शुक्ला ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की जानकारी मिलती है। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षक शरद सिंह, सत्येंद्र कुमार तथा शिक्षिकाएं प्रज्ञा मिश्रा, नेहा गिरि, मौजूद रहीं।
