Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः एसवी ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी


शुकुलबाजार/अमेठी। एसवी ग्लोबल कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित भजन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं को भी प्रस्तुत किया। जन्माष्टमी को लेकर विद्यालय परिसर में आकर्षक कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज शुक्ला, शिक्षिका रीता सिंह, मोहिनी तिवारी, शिल्पी और प्रिंसी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनुज शुक्ला ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |