Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः ट्रूकॉलर ने वेब और ऐप पर ट्रूकॉलर स्कैम चेकर के लॉन्च की घोषणा की


लखनऊ। ट्रूकॉलर ने वेब और ऐप पर ट्रूकॉलर स्कैम चेकर के लॉन्च की घोषणा की। इस नए डेस्टिनेशन को बनाने का मकसद लोगों की मदद करना है, ताकि वे तुरंत पता लगा सकें कि कहीं वे किसी स्कैम के जाल में तो नहीं फँस रहे हैं, साथ ही वे धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों के बारे में जान सकें। इसके पीछे सोच यह है कि ट्रूकॉलर की स्कैम के सुरक्षा सिर्फ कॉलर की पहचान या स्पैम को ब्लॉक करने तक सीमित न रहे, बल्कि इसके दायरे का विस्तार हो।इस नए सॉल्यूशन में स्कैम की पहचान करने वाली कई तरह की खूबियों को एकजुट किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स फर्जी वेब लिंक की जाँच कर सकते हैं, फोन नंबर के बारे में जान सकते हैं, स्कैम से जुड़ी जरूरी रिपोर्ट देख सकते हैं और कोई भी कदम उठाने से पहले संभावित धोखाधड़ी की कोशिशों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।ट्रूकॉलर स्कैम चेकर की मदद से लोग किसी लिंक की जाँच करके पता लगा सकते हैं कि, कहीं वो धोखाधड़ी के इरादे से तो नहीं भेजा गया है या उसका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के लिए तो नहीं किया जा रहा है।किसी फोन नंबर के बारे में ट्रूकॉलर के डिटेक्शन सिस्टम और कम्युनिटी सिग्नल से मिली जानकारी देख सकते हैं।स्कैमफीड रिपोर्ट में दूसरे लोगों द्वारा बताए गए मिलते-जुलते स्कैम के मामले ढूंढ सकते हैं।

अपनी परेशानी को अपने शब्दों में बयाँ कर सकते हैं और उससे जुड़े नतीजे पा सकते हैं, जिसमें पूछे गए सवाल के साथ दिए गए लिंक या नंबर की जाँच करना और कम्युनिटी द्वारा साझा की गई मिलती-जुलती रिपोर्ट भी शामिल हैं। कुल मिलाकर, इसमें वे तीनों चीजें शामिल हैं जो आमतौर पर किसी भी फर्जी मैसेज में होती हैंरू एक नंबर, एक लिंक और एक कहानी। अब कोई भी व्यक्ति इन तीनों चीजों को एक ही जगह पर, बस कुछ ही सेकंड में देख सकता है।

कंपनी आने वाले दिनों में ट्रूकॉलर स्कैम चेकर के दायरे को और बढ़ाने की योजना बना रही है। इसमें स्कैम के नए-नए तरीकों की ज्यादा जानकारी, बेहतर एनालिसिस के लिए स्क्रीनशॉट अपलोड करने की सुविधा, यूजर ऑथेंटिकेशन और कई अन्य शानदार फीचर्स जल्द ही शामिल किए जाएंगे।इस मौके पर ट्रूकॉलर के सीईओ, ऋषित झुनझुनवाला ने कहा, ष्अक्सर लोगों को लगता है कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले उन्हें इसकी तुरंत जाँच करने के लिए एक आसान तरीके की तलाश होती है। स्कैम चेकर में हमने स्कैम का पता लगाने की काबिलियत और हमारी कम्युनिटी की रिपोर्ट को एक साथ जोड़ा है, ताकि लोग एक ही जगह पर किसी भी फर्जी लिंक, नंबर या कहानी की जाँच कर सकें।ट्रूकॉलर स्कैम चेकर भारत में एंड्राइड ऐप पर लॉन्च हो गया है और जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी पेश किया जाएगा, साथ ही इस दुनिया भर में ट्रूकॉलर की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले वक्त में दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने और पव्ै प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च करने की योजना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |