लखनऊ। निगोहां थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को रायबरेली निवासी कमला देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि इससे आहत होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली।
तहरीर के आधार पर निगोहां थाने में मुकदमा संख्या 129ध्2026 के तहत धारा 85, 80(2) बीएनएस और 3ध्4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने तकनीकी, मैनुअल और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से करन कोरी (24) पुत्र राज कुमार, निवासी रतनापुर, थाना निगोहां को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीमरू उपनिरीक्षक मोहित सैनी, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय और कांस्टेबल दिनेश सरोज।
