पीलीभीतः दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला एसपी के आदेश पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
September 13, 2026
पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है मोहल्ला अहमदनगर पंजा शाह गौटिया निवासी शबीना ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका निकाह 19 सितंबर 2023 को शादाब पुत्र इंताज खां के साथ हुआ था निकाह में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 80 हजार रुपये खर्च कर दहेज दिया था शबीना के अनुसार उसकी दो बेटियां हैं आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे शबीना का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था 23 जुलाई को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया सूचना पर पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई इसके बाद दोनों को घर से निकाल दिया गया और दहेज लेकर वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी गई पीड़िता के मुताबिक 25 जुलाई को उसने पूरनपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई बाद में एसपी के समक्ष प्रार्थनापत्र देने पर मामला पुलिस परामर्श केंद्र भेजा गया, जहां 19 अगस्त को सुलह वार्ता सफल न होने पर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति शादाब, ससुर इंताज खां, सास सन्नो, ननद कुलसुम, जेठ सरताज, जेठानी शबनम, नंदोई बसरुद्दीन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
