पीलीभीतः दो सगे भाइयों से 12 और 315 बोर के अवैध तमंचे बरामद! गिरफ्तार चेकिंग के दौरान गन्ने के खेत की ओर भाग रहे थे दोनों
September 13, 2026
पूरनपुर। थाना पूरनपुर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ ग्राम जादौपुर गहलुइया से रुरिया ताल गजरौला की ओर नहर की पटरी पर गश्त कर रहे थे इसी दौरान सामने से आते दो युवक पुलिस को देखकर गन्ने के खेत की ओर जाने लगे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया तलाशी के दौरान वकील बेग पुत्र सगीर बेग के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि नाबिर बेग पुत्र सगीर बेग के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ दोनों तमंचों के लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके पुलिस ने दोनों को 3ध्25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल शिवम चैहान ने बरामदगी और गिरफ्तारी की वीडियो रिकॉर्डिंग की पुलिस टीम में कांस्टेबल कपिल, कांस्टेबल अश्वनी गौतम और चालक जितेंद्र कुमार भी शामिल रहे।
