Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः इटौंजा नगर पंचायत कार्यालय पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान संपन्न ! कार्यक्रम में विधायक हुए शामिल, इटौंजा चेयरमैन ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत



लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा नगर पंचायत कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी इटौंजा मंडल द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ मंडल कार्यशाला में बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला सम्मिलित होकर पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के समर्पित जीवन को केंद्र में रखते हुए सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक सेवा कार्यों को पहुँचाने के विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार अवस्थी कमल, नामित भाजपा सभासद सुधाकर अवस्थी, लखनऊ भाजपा राजू कश्यप, इटौंजा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लोधी,अनूप रावत, धीरेंद्र पांडे, अरूण अवस्थी,सोमनाथ प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, राकेश लोधी, जय नारायण बाजपेई, विष्णु पांडे, रामसनेही गौतम,विशू पाण्डेय, सुशीला कश्यप, गुड़िया गौतम, शिखा रावत, बिट्टों पाल, अंजना साहू, सुमन रावत, पुतान रावत, अजीत सोनी, अतुल मिश्रा सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |