बदले लुक में वायरल हुआ जायद खान का वीडियो, देखकर चौंके फैन
September 22, 2026
सिंगर अदनान सामी ने हाल ही में अपनी पत्नी रोया का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए अपनी लेडी लव को उनके खास दिन पर शुभकामनाएं दीं। वहीं सोमवार, 21 सितंबर को अदनान सामी ने अपने घर में एक छोटी सी म्यूजिकल गैदरिंग रखी। इस गैदरिंग में उनके परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। रोहित रॉय, ज़ायद खान, शान और जावेद अली जैसे कई कलाकार अदनान सामी की म्यूजिकल ईवनिंग का हिस्सा बने, जिसका वीडियो खुद अदनान सामी ने शेयर किया है। वहीं एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जायद खान का ब्रैंड न्यू लुक देखने को मिला। उनके इस लुक ने तुरंत लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और कई ने उनकी तुलना 'हैरी पॉटर' के प्रोफ़ेसर स्नेप से की।
वायरल हो रही इस क्लिप में अदनान सामी, जावेद अली, इरफान पठान सहित अन्य लोगों को 'मैंने पूछा चांद से' गाने पर झूमते और ताल से ताल मिलाते देखा जा सकता है। इस दौरान , जायद खान पूरी तरह से म्यूजिक के मूड में नजर आ रहे हैं। पूरे काले कपड़ों, टिंटेड सनग्लास और लंबे बालों में जायद बिलकुल 'मैं हूं ना' वाली वाइब देते दिखे, लेकिन उनके कंधे तक स्ट्रेट हाल और और हाई-नेक काले आउटफिट ने फ़ैन्स को हैरी पॉटर के प्रोफ़ेसर स्नेप की याद दिला दी। कई ने तो कमेंट करते हुए उनकी तुलना भी प्रोफेसर स्नेप से शुरू कर दी।
जैसे ही जायद खान का वीडियो ऑनलाइन सामने आया, लोग इस पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं सके। एक यूज़र ने लिखा, 'अगर कभी हैरी पॉटर का इंडिया में रीमेक बनता है तो प्रोफेसर स्नेप के रोल के लिए जायद खान को ही कास्ट किया जाना चाहिए।' एक और लिखता है- 'मैं तो हैरान रह गया, लगा जैसे हैरी पॉटर के प्रोफेसर स्नेप आ गए।' वहीं एक ने जायद के लंबे बालों की तारीफ करते हुए लिखा- 'वाह, अगर ये उनके असली बाल हैं तो कमाल है।' वहीं कई ने लाफिंग इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जायद खान आखिरी बार 2015 में 'शराफत गई तेल लेने' में जर आए थे। फिल्मी पर्दे से लंबे समय तक दूर रहने के बाद 2023 में उन्होंने कमबैक का ऐलान किया, लेकिन अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं जायद खान की निजी जिंदगी की बात करें तो जायद खान और उनके परिवार के लिए 2025 काफी दर्द भरा रहा। 7 नवंबर को जायद की मां जरीन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद अभिनेता और उनके परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया। इसके लिए अभिनेता को काफी ट्रोल भी किया गया, बाद में उन्होंने अपने इस फैसले पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि ये उनकी मां की आखिरी इच्छा थी कि जब भी वह इस दुनिया से जाएं, उनकी अस्थियां नदी में प्रवाहित की जाएं, इसीलिए उनका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया था।
