Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी से विदा हुए डीएम संजय चौहान, जनता बोली—ऐसे अफसर को हमेशा याद रखेगा जिला


अमेठी! जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के बीच जिलाधिकारी संजय चौहान का तबादला कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक संजय चौहान को अमेठी से हटाकर कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि शशांक चौधरी को अमेठी का नया डीएम नियुक्त किया गया है। 

संजय चौहान के तबादले की खबर सामने आते ही अमेठी में उनके कार्यकाल को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। जनसुनवाई से लेकर विकास कार्यों और शिकायतों के निस्तारण तक उनकी सक्रियता को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। अप्रैल में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए थे। 

तबादले से ठीक पहले भी प्रशासनिक स्तर पर उनकी सक्रियता देखने को मिली। संग्रामपुर की ठेंगहा ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग कार्य से जुड़ी शिकायत के मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन ग्राम प्रधान को बर्खास्त करने और 1.61 लाख रुपये से अधिक की वसूली के निर्देश दिए गए। 

हालांकि तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन संजय चौहान के जाने की खबर के बाद स्थानीय लोगों में उन्हें लेकर भावनात्मक चर्चा देखने को मिली। लोगों का कहना है कि “ऐसे डीएम को अमेठी लंबे समय तक याद रखेगा।


अब अमेठी की कमान नए जिलाधिकारी शशांक चौधरी के हाथों में होगी। शासन के इस फैसले के बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में नई दिशा और नई प्राथमिकताओं को लेकर भी लोगों की नजरें नए डीएम पर टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |