लखनऊः प्रतिष्ठित न्यूज पेपर के नाम पर फेक चैनल बना मुख्यमंत्री का फर्जी स्टेटमेंट वायरल
September 07, 2026
लखनऊ। आलमबाग थाने पर एक हाईकोर्ट अधिवक्ता ने सोशल मीडिया पर एक प्रतिष्ठित न्यूज पेपर के नाम पर फेक चैनल बनाकर मुख्यमंत्री का फर्जी स्टेटमेंट वायरल करने का आरोप लगा लिखित तहरीर दी है। अधिवक्ता आदेश कुमार बाजपेई के अनुसार एनबीटी ऑनलाइन न्यूज चैनल एप्प का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उस पर कोई लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से फर्जी उनका स्टेटमेंट बनाकर उस पर प्रसारित किया जा रहा है। इस कृत्य से मुख्यमंत्री की छवि को चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वायरल स्टेटमेंट का खंडन एनबीटी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल किया है,और कहा है कि जहां पर भी यह खबर प्रसारित की जा रही है वह उसका असली अकाउंट नहीं है बल्कि कोई फर्जी व्यक्ति अकाउंट को फर्जी भ्रामक स्टेटमेंट को प्रसारित कर रहा है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर रविवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज मामले में जांच किया जा रहा है।
