Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः रेलवे ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़, हादसे से बाल-बाल बची पैसेंजर ट्रेन! माला जंगल में अचानक ट्रैक पर गिरा पेड़, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी


पीलीभीत। थाना गजरौला कलां क्षेत्र में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल में सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रेलवे ट्रैक पर अचानक एक विशाल पेड़ आ गिरा। इसी दौरान मैलानी से पीलीभीत की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। ट्रैक पर पेड़ पड़ा देख ट्रेन के पायलट ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और ट्रेन को पेड़ से कुछ दूरी पहले ही रोक लिया।जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन संख्या 55360 करीब 12रू40 बजे शाहगढ़ हाल्ट से माला स्टेशन की ओर रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही माला रेंज के घने जंगल वाले क्षेत्र में पहुंची, इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। ट्रैक पर अवरोध देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ब्रेक लगाए। समय रहते ट्रेन रुक जाने से यात्रियों की जान पर आया बड़ा संकट टल गया।अचानक जंगल के बीच ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए बेचैनी और असमंजस की स्थिति बनी रही। यात्रियों को जब ट्रैक पर पेड़ गिरने की जानकारी हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। ट्रेन को रोककर रेलवे कर्मचारियों और संबंधित टीम को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। पेड़ हटाए जाने के बाद रेलवे ट्रैक को यातायात के लिए सुचारु किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान ट्रेन को कुछ समय तक जंगल में ही खड़ा रहना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना के कारण कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा। गनीमत रही कि चालक की सतर्कता और समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के कारण ट्रेन पेड़ से नहीं टकराई। यदि ट्रेन पेड़ से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद रेलवे और वन विभाग के स्तर से भी जंगल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के आसपास खड़े पेड़ों की स्थिति पर निगरानी की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |