Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः लाखों खर्च के बाद भी बरखेड़ा ब्लॉक परिसर में जलभराव, सचिवों का कार्यालय पहुंचना मुश्किल! पानी निकासी की व्यवस्था न होने से परिसर बना तालाब, कार्यालयों पर लटका तालाय विकास कार्यों की निगरानी भी प्रभावित


बरखेड़ा। विकास कार्यों पर लाखों रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च किए जाने के बावजूद बरखेड़ा ब्लॉक परिसर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। बारिश के बाद पूरे परिसर में पानी भर जाने से हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत सचिवों को भी कार्यालय तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होना ब्लॉक परिसर की सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आया है।

ब्लॉक परिसर में जगह-जगह पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो गया है। सचिवों के कार्यालय तक पहुंचने के रास्ते में जलभराव होने के कारण कई सचिव कार्यालय नहीं पहुंच सके। इससे संबंधित ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों और ग्रामीणों से जुड़े जरूरी कामकाज भी प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक परिसर के विकास और विभिन्न कार्यों पर समय-समय पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन बारिश के पानी की निकासी जैसी बुनियादी समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। हर बार बारिश के दौरान परिसर में जलभराव हो जाता है और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विकास कार्यों पर भारी बजट खर्च किया जा रहा है तो ब्लॉक परिसर से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की गई। जलभराव के कारण जहां सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं कार्यालय आने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |