Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः गौशाला में प्रवेश से रोकने पर गाली-गलौज का आरोप, ट्रस्ट संस्थापक ने दी तहरीर


सांगीपुर/प्रतापगढ़। उदयपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगापुर स्थित गौशाला में सोमवार को उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब गौ धरोवर सेवा ट्रस्ट के संस्थापक आदित्य विक्रम प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ गौशाला पहुंचे। आरोप है कि टीम को गौशाला के अंदर जाने से रोक दिया गया और इस दौरान गाली-गलौज की गई।

ट्रस्ट संस्थापक द्वारा उदयपुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, वह अपनी टीम के साथ मंगापुर गौशाला के गेट पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद विशाल सिंह पुत्र गजराज निवासी मंगापुर तथा गौशाला के केयरटेकरों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद कथित रूप से भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाया गया। मामले को लेकर ट्रस्ट की ओर से पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं, उदयपुर थाना प्रभारी दीप नारायण ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |