Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रक्षाबंधन पर पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे 'हमारी राधा' के अक्षय म्हात्रे


मुंबई: अनमोल टीवी के शो 'हमारी राधा' में गिरधर का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार बेहद खास है। अक्षय की कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन रक्षाबंधन पर जिन बहनों से वे राखी बंधवाते हैं, उनके साथ उनका रिश्ता उनके पिता से जुड़ी एक खास परंपरा का हिस्सा है।

अक्षय के पिता की भी कोई सगी बहन नहीं थी। बचपन में उनके मोहल्ले की लड़कियाँ उन्हें राखी बाँधती थीं। समय के साथ ये रिश्ते और भी मजबूत होते गए। अपने पिता को इन रिश्तों को प्यार से निभाते हुए देखकर अक्षय ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का फैसला किया। आज वे भी रक्षाबंधन पर अपनी बहनों से राखी बंधवाते हैं और इस रिश्ते को पूरे दिल से निभाते हैं।

अक्षय का मानना है कि रक्षाबंधन की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि प्यार से बने इन रिश्तों को हर पीढ़ी आगे बढ़ाती रहे। समय के साथ राखी पर गिफ्ट देने का तरीका जरूर बदल गया है। पहले अक्षय के पिता उन्हें अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदने में मदद करते थे, जबकि अब उनकी पत्नी खुशी-खुशी यह जिम्मेदारी निभाती हैं।

रक्षाबंधन की इस खास परंपरा के बारे में बताते हुए अक्षय म्हात्रे ने कहा, "मेरे लिए रक्षाबंधन इसलिए खास है, क्योंकि यह उन रिश्तों को और भी मजबूत करने का दिन है, जिन्हें हम दिल से अपने साथ रखना चाहते हैं। न होते हुए भी आज मेरी बहनें हैं और उनके साथ यह त्यौहार मनाकर मैं उस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूँ, जिसकी शुरुआत मेरे पिता ने की थी। पहले मेरे पिता मुझे गिफ्ट लेने में मेरी मदद करते थे और अब यह जिम्मेदारी मेरी पत्नी संभालती है। मुझे आज भी याद है कि कुछ साल पहले मैंने अपनी बहनों को चाँदी की ज्वेलरी गिफ्ट की थी और उन्हें वह बहुत पसंद आई थी। मेरे लिए रक्षाबंधन की यही खूबसूरती है, कुछ परंपराएँ प्यार और उनसे जुड़ी यादों की वजह से खास बन जाती हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूँ।"


वहीं, अगर शो हमारी राधा की बात करें, तो कहानी अब एक भावुक मोड़ लेने वाली है। गिरधर (अक्षय म्हात्रे) को लेकर राधा के मन में बढ़ता शक अब उनके रिश्ते के भरोसे को चुनौती देने लगा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राधा का यह शक उसे गिरधर और शनाया (वैदेही नायर) के रिश्ते की सच्चाई तक पहुँचाएगा।

देखिए हमारी राधा, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |