Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पंचांग: बुधवार को रखा जाएगा हलषष्ठी का व्रत, तुला राशि में शुक्र का गोचर, नोट करें शुभ मुहूर्त


कल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि 02 सितंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा कल हलषष्ठी का व्रत किया जायेगा। वहीं, कल रात 9 बजकर 12 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके साथ ही कल 02 सितंबर को देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

02 सितंबर 2026 का पंचांग
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि- 02 सितंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 27 मिनट तक
ध्रुव योग- 02 सितंबर को रात 9 बजकर 12 मिनट तक
भरणी नक्षत्र- 02 सितंबर को देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक
02 सितंबर 2026 विशेष- हलषष्ठी का व्रत
02 सितंबर 2026 शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- 04:29 ए एम से 05:14 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:51 ए एम से 05:59 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:28 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:43 पी एम से 07:05 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 06:43 पी एम से 07:50 पी एम
अमृत काल- 07:42 पी एम से 09:15 पी एम
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 12:21 से दोपहर 01:56 तक
मुंबई- दोपहर 12:38 से दोपहर 02:12 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:58 तक
लखनऊ- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:41 तक
भोपाल- दोपहर 12:20 से दोपहर 01:54 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:36 से दोपहर 01:10 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:39 से दोपहर 02:13 तक
चेन्नई- दोपहर 12:08 से दोपहर 01:41 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 
सूर्योदय- सुबह 05:59 बजे
सूर्यास्त- शाम 06:43 बजे
हलषष्ठी व्रत

कल, 2 सितंबर को हलषष्ठी व्रत है। यह पर्व श्री बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। चूंकि बलराम जी का प्रधान शस्त्र हल और मूसल है। इस दिन को हलषष्ठी, हरछठ या ललही छठ के रूप में मनाया जाता है। बलराम को हलधर के नाम से जाना जाता है। इस दिन गाय के दूध और दही का सेवन करना भी वर्जित है। इस दिन व्रत करने से संतानहीन दंपति को श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है और जिनकी पहले से संतान है, उनकी संतान की आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |