मोहनलालगंज/लखनऊ। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के दिवानगंज गांव निवासी सोमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर डंफर की बैटरी चोरी होने और तीन युवकों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, पीड़ित के डंफर संख्या न्च्32 न्छ6606 की बैटरी चोरी हो गई। आरोप है कि 28 अगस्त 2026 को गांव के ही अंकुर पुत्र रामनन्द, पंकज पुत्र स्व. जोधा और अजय उर्फ पिंटू डंफर के पास बैठे थे।
पीड़ित का आरोप है कि शाम को जब उसने युवकों से वहां बैठने का कारण पूछा तो उसे कथित रूप से धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
