Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फूले हुए एप्पल पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी, बच्चों के लिए तैयार करें पसंदीदा नाश्ता


नाश्ते में कुछ फैंसी खाना है तो बच्चों के पसंदीदा पैनकेक बना सकते हैं। पैनकेक को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आप पसंदीदा कोई भी फल मिला सकते हैं। आज हम आपको एप्पल पैनकेक रेसिपी बता रहे हैं जिसे गेहूं के आटे और सेब के साथ दालचीनी मिलाकर बनाया जाता है। एप्पल पैनकेक नाश्ते या ब्रंच के लिए एक स्वादिष्ट डिश है। आप इसे बनाकर बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। फटाफट नोट कर लें एप्पल पैनकेक की रेसिपी।

पैनकेक बनाने के लिए आपको गेहूं का आटा या मैदा लेनी है। इसे फूले-फूले बनाने के लिए बेकिंग पाउडर मिलाएंगे। पिसी हुई दालचीनी से इसका स्वाद बढ़ जाता है। वहीं अंडा डालने से पैनकेक ज्यादा सॉफ्ट बनते हैं। इसमें फैट-फ़्री दूध डालते है और मिठास के लिए शहद का इस्तेमाल करते हैं। कैनोला ऑयल और बारीक कटे हुए सेब से इसे तैयार किया जाता है। थोड़ा नमक भी स्वाद को बढ़ाता है।
एप्पल पैनकेक रेसिपी

पहला स्टेप- एक बाउल में आटा, दालचीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं। अब दूसरे बाउल में अंडा, शहद, तेल और दूध को मिलाकर फेंट लें। अब इस मिक्स में आटे वाला मिक्सचर मिलाएं और सारी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें बारीक कटे या क्रश किए हुए सेब मिला दें। सभी को अच्छी तरह से फेंटते हुए बैटर को स्मूद कर लें।

दूसरा स्टेप- अब पैन पर हल्का बटर या घी लगाएं। इस पर बैटर को अपनी पसंद के हिसाब से फैला दें। एक बार में बड़े तवे पर 4-5 पैन केक आ जाते हैं। पैनकेक को बहुत बड़ा नहीं बनाते, इससे पलटने में परेशानी होती है। पैनकेक को पलटते हुए दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।

स्वादिष्ट पैनकेक बनकर तैयार हैं। आप इनके ऊपर शहद डालकर या चॉकलेट सीरप डालकर खाएं। बच्चों को ये एप्पल पैनकेक बहुत पसंद आएंगे। आप भी इसे अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए पैनकेक अच्छा ऑप्शन है। आप इस तरह के पैनकेक बनाकर सफर में भी ले जा सकते हैं। पैनकेक में आप अपनी पसंद के हिसाब से केला, सेब, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी या कोई भी दूसरा फल और ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |