Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी चुनाव में अखिलेश के बिना सब सूना है-बृज भूषण शरण सिंह


बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन में सीट-बंटवारे की बातचीत और राजनीतिक समीकरणों पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है। बीजेपी के पूर्व सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल पत्रकारों ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि वह गठबंधन के तहत यूपी में कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी में अखिलेश के बिना सब सूना है।

इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह ने कई मौकों पर अखिलेश यादव की खुलकर तारीफ की है। अखिलेश और बृजभूषण एक-दूसरे के खिलाफ पहले से ही कोई बयानबाजी नहीं करते। दोनों नेता कई बार सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे से अच्छे संबंध का हवाला भी दे चुके हैं। बीजेपी में आने से पहले बृजभूषण सपा में भी रह चुके हैं।

बता दें कि कांग्रेस सपा पर सीट शेयरिंग को लेकर दवाब बनाना शुरू कर दी है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि उनकी पार्टी यूपी में कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि सपा नेता अखिलेश यादव कई बार कह चुके हैं कि सीट शेयरिंग का फार्मूला सीट का नहीं, बल्कि जीत का होना चाहिए।

दिल्ली में आज विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों को लेकर चर्चा होगी। आज होने जा रही INDIA गठबंधन की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का नोटिस एजेंडे में शामिल है। INDIA ब्लॉक की इस बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। उनकी पार्टी से दो दूसरे नेता मीटिंग में हिस्सा लेंगे। मीटिंग में सपा की ओर से दो सांसद हरेंद्र मलिक और मुहिब्बल्ला नदवी शिरकत करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |