Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः चमक-गरज के बाद बारिश, आकाशीय बिजली की चपेट में आईं दो महिलाएं


भांवरकोल/गाजीपुर। क्षेत्र में बुधवार को करीब आधे घंटे तक तेज चमक-गरज के बाद बारिश शुरू हुई। इसी दौरान कनुवान गांव के उत्तर तरफ मर्चा के खेत में काम कर रही दो महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। रमेश राजभर की पत्नी सुखिया देवी के शरीर के बाईं ओर झुलसने की सूचना है। वहीं गुड्डू राजभर की पत्नी लाली देवी को भी आकाशीय बिजली का हल्का झटका लगा।

परिजनों ने दोनों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। सुखिया देवी का कोटवा स्थित निजी चिकित्सक की देखरेख में उपचार चल रहा है, जबकि लाली देवी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बारिश और बादलों की तेज गरज के दौरान ग्रामीणों से खुले खेतों में काम करने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |