Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः आलू से लदा अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलटा, चालक की मौत


गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक डिवाइडर और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा। गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि ट्रक भदौरा से गहमर की ओर जा रहा था। बकैनिया गांव के पास अंधे मोड़ पर अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगे डिवाइडर और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रक के पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में बिजली का खंभा टूटने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर क्षतिग्रस्त खंभे को ठीक कराने की कार्रवाई शुरू कराई गई। पुलिस के अनुसार मृतक चालक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |