प्रतापगढः मधुमक्खी संरक्षण मानव के लिये वरदान-मोहित आनन्द
September 20, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। नगर पंचायत के दीवानी वार्ड में रविवार को मधुमक्खी उद्यमिता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता समेत अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। शिविर में वाराणसी से आये विशेषज्ञ मोहित आनन्द पाठक ने शिविरार्थियों को मधुमक्खी पालन की लाभ प्रद जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी जीवनरेखा के लिए वरदान है। मोहित आनन्द ने बताया कि शहद ही नहीं इसका डंक भी कैंसर, गठिया आदि रोगों के उपचार में लाभप्रद है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी के काटने से मानव को कभी कोई बीमारी नही हुआ करती है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी ही मानव को शहद के रूप में सीधे खुराक प्रदान करती है। शिविर में लोगों ने मधुमक्खी पालन विधा से जुड़े सवाल भी पूछे। इसका विशेषज्ञ मोहित आनन्द ने तर्क संगत समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने किया। संचालन अमन त्रिपाठी ने किया। आयोजकों द्वारा मोहित आनन्द पाठक का माल्यार्पण व अंग वस्त्रम से सम्मान किया। इस मौके पर अनूप पाण्डेय, विपिन शुक्ला, विकास पाण्डेय, शिव नारायण शुक्ला आदि रहें। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर शिवम वर्मा, गुरूदीन, प्रशान्त दुबे, सौम्या, रामा देवी, अमरावती, खुशी, साधना, मधु शुक्ला, उमा त्रिपाठी, नागेश त्रिपाठी आदि रहें।
