Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कारगिल युद्ध के हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला


हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना के बारे में जानकारी सामने आई है। यहां सेक्टर 58 में वायुसेना के एक रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा थे। वह गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ डिनर पर गए थे। हालांकि, यहां कार पार्किंग करते समय हुए एक विवाद में उनपर बुरी तरह हमला किया गया। पार्किंग कर्मचारी ने रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर हमला बोला लोहे की रॉड से अटैक किया है।

ये पूरी घटना 10 सितंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित गोंजो रेस्टोरेंट की है। अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ डिनर करने गए थे। इसी दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर पार्किंग अटेंडेंट के साथ उनकी बहस हुई। पार्किंग अटेंडेंट ने पहले तो गाड़ी के शीशे पर डंडे से हमला किया। जब अमित गुप्ता ने उसे रोकने की कोशिश की तो अटेंडेंट ने उनके सिर पर वार कर दिया। अपने बचाव में अमित गुप्ता ने डंडे को रोकने की कोशिश की तो उनके हाथ पर गंभीर चोटें आईं। हमले में रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।फिलहाल मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना को लेकर गुरुग्राम पुलिस के सेक्टर 65 थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और फिलहाल तफ्तीश में जुटी हुई है। आपको बता दें कि रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रह चुके हैं। अमित गुप्ता के ऊपर हुए जान लेवा हमले में फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी में बीयर पार्टी के बहाने बुलाकर एक शख्स की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |