Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, घर में घुसकर बकरी को बनाया निवाला


पूरनपुर। चीनी मिल के आसपास तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है शनिवार रात गांव भायपुर निवासी वेदराम के घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को मार डाला शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर भाग गया रविवार को चीनी मिल परिसर में पानी की टंकी के पास तेंदुआ दिखाई दिया लोगों के शोर मचाने पर वह झाड़ियों में छिप गया इसके बाद गांव उदयपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास भी राहगीरों ने तेंदुए को गन्ने के खेत के समीप देखा शोर होने पर तेंदुआ खेत में चला गया सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी टीम ने बकरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |