पीलीभीतः सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का आरोप,14 वर्षीय तहेरे भाई पर मुकदमा दर्ज
September 07, 2026
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है आरोप बच्ची के 14 वर्षीय तहेरे भाई पर है पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया है पीड़िता की मां के अनुसार चार सितंबर की दोपहर उसकी बेटी घर के कमरे में तहेरे भाई के साथ टीवी देख रही थी इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची तो आरोपी उसके साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था शोर मचाने पर किशोर वहां से भाग गया मां ने बताया कि थाना दूर होने और आवागमन का साधन न मिलने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंच सकी सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी किशोर को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
