पीलीभीतः कोतवाल पवन पांडेय का गुडवर्क रात में बाइक चोरी, सुबह तक खुलासाय बाल अपचारी के कब्जे से बरामद हुई बाइक
September 07, 2026
पूरनपुर। राधा माधव मंदिर के पास से रात में चोरी हुई बाइक का कोतवाली पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाल अपचारी को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक (यूपी 25 डीई 4276) बरामद कर ली बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी क्षत्रपाल गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पांच सितंबर की रात करीब 2रू30 बजे राधा माधव मंदिर के पास से उनकी बाइक चोरी हो गई सुबह छह बजे बाइक गायब मिली तो उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने पुलिस टीम को बाइक बरामद करने के निर्देश दिए टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली फुटेज के आधार पर पुलिस ने लाइनपार साहूकारा निवासी बाल अपचारी आदित्य उर्फ विवेक को ढका पुलिया मजार तिराहे के पास से हिरासत में ले लिया उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई पुलिस के अनुसार पूछताछ में बाल अपचारी ने बाइक बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात बताई बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है कम समय में चोरी की बाइक बरामद कर घटना का खुलासा करने पर कोतवाल पवन पांडेय के गुडवर्क की चर्चा है कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सागर कुमार, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
