Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा! विद्यार्थियों ने पेश की विकसित भारत की परिकल्पना


पीलीभीत। राजकीय इंटर कॉलेज, पौटा कलां में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम विद्यालय के एक्टिविटी रूम में हुआ।भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, समानता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीकी विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सद्भाव से युक्त विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका के साथ ही प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर भी अपने विचार रखे। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ एवं हरित भारत, शिक्षित समाज, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से उकेरा।भाषण प्रतियोगिता के लिए शिफा कक्षा 11, काजल कक्षा 12, रोशनी कक्षा 10, खुशबू कक्षा 11 और विनय कक्षा 11 का चयन किया गया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में संजना कक्षा 9, कंम्या गंगवार कक्षा 10, फिजा कक्षा 11, रिफत कक्षा 10 और सैना कक्षा 10 चयनित रहीं।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |