प्रतापगढ़।जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष अशीष कुमार श्रीवास्तव ने नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद में विभिन्न सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिले के सभी मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जिला स्तर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने वृद्धाश्रम एवं जिला अस्पताल पहुंचकर बुजुर्गों एवं मरीजों के बीच फल एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों एवं मरीजों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद के सभी बूथों पर दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। देवेश त्रिपाठी, आलोक सिंह, आलोक अग्रहरि, राहुल मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान को महादान बताते हुए कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का माध्यम हैं।
जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि जिला कार्यालय पर केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अजय सिंह एवं अनुराग मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने पूरे जनपद में सेवा, स्वच्छता, दीप प्रज्वलन, रक्तदान एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। वहीं प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की अवसर पर राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रयास से जनपद में एक और उपलब्धि जुड़ी है। प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद अमर पाल मौर्य के पत्र दिनांक 20 जुलाई 2026 के संदर्भ में भेजे गए पत्र में बताया है कि गाड़ी संख्या 13257ध्13258 दानापुरदृआनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया गया है।
