Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: लोक बन्धु राज नारायण इण्टर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह सम्पन्न


लखनऊ । लखनऊ के चिनहट स्थित तिवारीगंज के उत्तर धौना में लोकबंधु राज नारायण मेमोरियल कॉलेज परिवार द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का शानदार आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।  

सर्वप्रथम इस आयोजन में  मुख्य अतिथि  एन.के. श्रीवास्तव ने माँ सरस्वती व डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित  कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया ।

सर्वप्रथम बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।  बीना मैम ने कविता प्रस्तुत किया। ओंकार सर ने सभी का वंदन अभिनन्दन किया।  मास्टर सी०बी० सिंह (शिक्षाविद्) ने कहा शिक्षक पूरे समाज में परिवर्तन लाने का कार्य करता है। समिति अध्यक्ष  तेज शंकर अवस्थी (द्ददू) ने कहा गाँव का बच्चा भी डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बने और देश की मुख्य धारा से जुड़े। द्ददू ने कहा कि गाँव से नंगे पांव जा रहा है जब मैनें नाम पूछा तो हिन्दुस्तान बता रहा है। प्रबन्धक  शिव कुमार सिंह ने शिक्षको की तुलना कुम्हार से किया बताया जिस प्रकार कुम्हार गीली मिट्टी से सुन्दर-सुन्दर बर्तन बनाता है। उसी प्रकार शिक्षक अपने बच्चों को निखारता है। 

मुख्य अतिथि  एन० के० श्रीवास्तव ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षक को त्याग व क्रोध को वश में करने की कला आनी चाहिए और सच्चाई पर डटे रहना चाहिए। जो सही है उसे सही कहना और जो गलत है उसे गलत कहना। प्रबन्ध समिति व शिक्षकगणों के साथ मिलकर केक काटा गया। सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं भोजन कराकर विदा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन  प्रिया त्रिपाठी मैम ने किया। इस शुभ अवसर पर  महेन्द्र वर्मा  कोषाध्यक्ष,  पत्रकार प्रवीण सिंह , पत्रकार रंजीत सिंह जी , प्रधानाचार्या  मोहनी सिंह, उप-प्रधानाचार्य  मो. सलीम , इन्द्र प्रताप सिंह,  राजीव कुमार यादव सहित सभी शिक्षक और  शिक्षिकाएं  उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |