Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर में पहली बार धूमधाम से मनाया गया ट्रांसपोर्ट स्थापना दिवस! ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम


लखनऊ। लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र के निकट स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में आज एक ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण आयोजन देखने को मिला। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के तत्वावधान में पहली बार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ ट्रांसपोर्ट स्थापना दिवस मनाया गया।

यह विशेष कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 6 के पास आयोजित किया गया, जिसमें ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कई गणमान्य लोगों, ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों एवं ड्राइवर साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में लखनऊ ट्रक ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित एच.पी. यादव,  जसविंदर सिंह कोहली, द्वारिका प्रसाद, संतोष अवस्थी, प्रेम पुजारी और इसराइल खान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने एकजुट होकर ट्रांसपोर्ट उद्योग की मजबूती और विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के ओनर अकबर अली ने अपने ड्राइवर साथियों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गईं और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अकबर अली ने कहा कि ट्रांसपोर्ट उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने में ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के सम्मान और एकता के लिए इस प्रकार के आयोजन आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में मौजूद सभी ट्रांसपोर्टरों एवं ड्राइवरों ने आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग के साथ ट्रांसपोर्ट उद्योग को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पहली बार आयोजित किए गए इस ट्रांसपोर्ट स्थापना दिवस समारोह को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पूरा आयोजन उत्साह, उमंग और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |