मोहनलालगंज/लखनऊ। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम धनवारा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में यूकिलिप्टस के पेड़ों की कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लकड़ी उठाते समय हाइड्रा वाहन के असंतुलित होकर गिरने से उसकी चपेट में आए 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सोनू पुत्र राजू गौतम, निवासी ग्राम मऊ, थाना मोहनलालगंज के रूप में हुई है। बताया गया कि उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज की अनुमति के बाद विद्यालय परिसर में पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोनू को सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
