Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फैजुल्लागंज में गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न! जलभराव से सहमे लोगः मौके पर मौजूद विधायक डॉ. नीरज बोरा


फैजुल्लागंज चतुर्थ के दाउदनगर में जलभराव पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने स्वयं मौके पर उपस्थित होकर राहत कार्यों को तीव्रता  से करने के दिए निर्देश 


लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज चतुर्थ स्थित मामा कॉलोनी (दाउदनगर) में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न जलभराव एवं बाढ़ जैसे हालात का क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि गोमती में जलस्तर बढ़ने के कारण फैजुल्लागंज चतुर्थ के दाउदनगर का एक हिस्सा जलमग्न हो गया था। स्थिति को देखते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने 4 सितंबर को जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राहत एवं बचाव कार्य तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने को लेकर पत्र लिखा था।

विधायक के पत्र के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने शुक्रवार शाम ही टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू करवाए।

इसी क्रम में आज विधायक डॉ. नीरज बोरा ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए पांच पंप सेट लगाए गए हैं। साथ ही नवनिर्मित पक्के नाले को एक स्थान पर काटकर भारी मात्रा में जमा पानी को नाले में गिराकर निकासी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की भूमि के लेवल को देखते हुए आवश्यक स्थानों पर जेसीबी से कच्चे नाले खुदवाये जाएंगे, जिनके माध्यम से पानी को पक्के नाले में पहुंचाया जाएगा। इससे जलभराव को जल्द से जल्द कम करने में मदद मिलेगी।

डॉ. बोरा ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

इसके अलावा क्षेत्र में आवागमन एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान जोन तीन के अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर, जोनल अधिकारी अजीत राय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |