शाहबाद/सैफनी।नगर सैफनी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध भूड़ा मेले को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इस मेले का उद्घाटन आज किया जाएगा। मेले को लेकर नगरवासियों और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मेले के प्रबंधक चैधरी महक सिंह ने जानकारी दी कि इस बार मेले को पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की व्यवस्था की गई है। वहीं मेले के प्रशासक एसडीएम आदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्घाटन आज 12रू15 बजे क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह के द्वारा फीता काटकर किया जाएगा।
जलपरी का प्रदर्शनरू मेले में पहली बार श्जलपरीश् विशेष आकर्षण के रूप में शामिल की जा रही है, जिसे लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह है।
ऐतिहासिक विराट दंगलरू कुश्ती प्रेमियों के लिए दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रसिद्ध पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है।
मनोरंजन व दुकानेंरू बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खेल-तमाशे, खान-पान की दुकानें और दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं मेले में सजाई जा रही हैं
भूड़ा मेले का धार्मिक महत्व लोगों की आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। भूड़ा मणि पर प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन होता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए मेला कमेटी द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
