Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: फोन कर घर बुलाया फिर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से घायलय 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज


शाहबाद/रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला फर्राशान में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित को फोन करके बुलाया गया और फिर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी पीड़ित के पिता वीरेंद्र सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर 2026 की रात लगभग 9रू30 बजे की है। वीरेंद्र सिंह के बेटे आदित्य उर्फ चड्डा को आंचल नाम की महिला ने फोन करके तुरंत घर आने के लिए कहा। 

जब आदित्य वहां पहुंचा, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, लात-घूसों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में आदित्य के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। 

घटना के समय चीख-पुकार सुनकर मौके पर बीरबहादुर (निवासी टांडा) और देवराज (निवासी चकरपुर कदीम) सहित अन्य लोग पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।  

शिकायत के आधार पर शाहबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को 6 लोगों के खिलाफ बीएनएस  की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैअमन (पुत्र कुंवरपाल) गोलू (पुत्र कुंवरपाल)मीनाक्षी (पत्नी कुंवरपाल) संजू (पुत्र सियाराम)आंचल (पत्नी नकुल) नकुल (पुत्र पंकज) (सभी निवासीरू मोहल्ला फर्राशान, कस्बा शाहबाद, रामपुर) थाना शाहबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच उप-निरीक्षक  रोहित कुमार को सौंप दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |