लखनऊ: बीकेटी विधायक ने तकरोही डूडा कॉलोनी में सीसी रोड नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
September 06, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा के अंतर्गत शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड तकरोही स्थित डूडा कॉलोनी में नंदलाल शर्मा के मकान से शबीर के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने किया। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि इस विकास कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत प्राप्त होगी और क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। वहीं इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, पार्षद योगिता यादव, बूथ अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, कुलदीप यादव,कल्पेश द्विवेदी,राजेंद्र शर्मा,हरीश मिश्रा,आशु तिवारी, जितेंद्र रावत,हरीश बंशल,विजय शंकर पांडे,अजय चैबे, संदीप शुक्ला अन्य बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों के नागरिक मौजूद रहें।
