जायस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
September 06, 2026
जायस/अमेठी। जायस पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाठी, दो डंडे और एक लोहे की पाइप भी बरामद की है। वहीं, मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार निगरानी में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना जायस में दर्ज मुकदमे में तीनों आरोपी वांछित चल रहे थे। शनिवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार निवासी चैधराना, अजय शंकर उर्फ गुड्डू निवासी मुशर्फनगर चैधराना और सानू उर्फ निर्भय सोनकर निवासी चैधराना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक लाठी, दो डंडे और एक लोहे की पाइप बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सतीश कुमार दीक्षित, कांस्टेबल शुभम कुमार, अतुल कुमार और सर्वेश कुमार शामिल रहे।
