Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आमापुर जाने वाली सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क से राहगीर परेशान


प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी तहसील अंतर्गत कल्लू नगर चैराहे से ढांढर होते हुए आमापुर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क भाटीखुर्द, भाटीकला, पूरे दलपतशाह, दुकरा और आमापुर समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों के लिए यह मार्ग आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण अब सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इलाके में बारिश होने के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बाइक सवार गड्ढों से बचने के प्रयास में सड़क के किनारे चले जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। रात के समय इस मार्ग पर आवागमन करना और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कई गड्ढे दिखाई नहीं देते। आसपास के ग्रामीणों के लिए बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। इलाके के संदीप ओझा रमेश वर्मा विश्राम वर्मा रामाश्रय सिंह मृत्युंजय तिवारी शेखर गुप्ता आधुनिक बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया पर उनकी कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |